हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के जंगलों में लगी आग अब बड़े संकट का रूप लेती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली में लगी आग सैन्य प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। इसके बाद भारतीय वायुसेना को राहत अभियान में उतारना पड़ा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जंगल की आग गंगोत्री हाईवे तक पहुंच गई और धुएं से घिरे एक गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकालना पड़ा। वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और रामबन जिलों में कई दिनों से जंगल धधक रहे हैं और कई गाँव आग की चपेट में आ गए। धुएं के घने गुबार से पहाड़ों में विजिबिलिटी घट गई है और कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तेज गर्मी…
Read More