हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर में बीती रात को ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश भागों में भी बीते 24 घंटे के दौरान हिमपात हुआ। अर्ली स्नोफॉल के कारण पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम और बीते 24 घंटे में 8.6 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। लाहौल स्पीति के दारचा में 200 से ज्यादा ट्रक फंसे डलहौजी का अधिकतम तापमान भी 14.9 डिग्री की गिरावट के बाद 8.1 डिग्री…
Read More