कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। हाईकमान ने 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ उनके नाम की भी घोषणा की है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्रेटरी के पास नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। अनुराग शर्मा सीएम सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी इंटरनेशनल बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं…
Read More