मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में ह्यूमन प्लाज्मा से तैयार मेडिकल प्लाज्मा प्रोडक्ट्स में HIV रिएक्टिव पाए जाने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वकील कृष्ण शरण कौरव ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है कि ह्यूमन एल्बुमिन 20 प्रतिशत (AlbuRel-OS) के बाकी 2 सीलबंद सैंपल की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी या नहीं। केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील कुमार जैन ने दलीलें पेश कीं। सामाजिक कार्यकर्ता ने दायर की है याचिका यह जनहित याचिका नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शुभम कौरव ने दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि 2024 में नरसिंहपुर निवासी महेश कुमार वर्मा के इलाज के दौरान खरीदे गए रिलायंस लाइफ साइंसेज के ह्यूमन एल्बुमिन 20 प्रतिशत (AlbuRel-OS) के एक सैंपल की जांच में HIV रिएक्टिव रिजल्ट मिला था। याचिका के अनुसार…
Read More