हरियाणा के चरखी दादरी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौन है। परिवार सहेली पर ही आरोप लगा रहा है कि वही उसे बहला-फुसलाकर उन युवकों के पास लेकर गई थी। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में लड़की के पिता ने कहा कि बेटी नौवीं क्लास तक जींद में अपने नाना के यहां पढ़ी। पिछले साल उसने 10वीं में चरखी दादरी में एडमिशन लिया था। 24 फरवरी को वह स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए गई थी। इसके बाद उसके साथ यह घटना हुई। 26 फरवरी को उसका पहला बोर्ड का एग्जाम होना था। शुक्रवार शाम को जींद में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। उधर…
Read More