हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) किट जैसी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर बेशक रोक लगा रखी है, लेकिन यह ऑनलाइन खेल धड़ल्ले से चल रहा है। ऑनलाइन ऑर्डर पर 5 से 6 दिन में घर के पते पर ही ये दवाएं पहुंच रही हैं। इसके लिए न डॉक्टर की स्लिप मांगी जा रही है और न ही विशेषज्ञ की सलाह। कोई भी ऑनलाइन पेमेंट कर इन प्रतिबंधित दवाओं को मंगवा सकता है। जींद में स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही मामले का पता चला तो उन्होंने पॉली क्लीनिक के एड्रेस पर किट मंगवा ली। जब डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर आया तो पता चला कि ये सप्लाई बिहार के भागलपुर से की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ऑनलाइन वेबसाइट के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत…
Read More
