केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वह आज जो भी हैं, अपनी मां की वजह से हैं। उन्होंने कहा- पिता ने आगे पढ़ाने से मना कर दिया था। मगर, मां ने अपनी बचत से कॉलेज में दाखिले के लिए रुपए दिए। अगर उस वक्त ऐसा न होता तो मैं भी खेती-मजदूरी कर रहा होता। वह दिल्ली में एक महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि खट्टर ने 2014 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। हरियाणा में तब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो वह मुख्यमंत्री बनाए गए। दूसरे टर्म में भी साढ़े 4 साल वह मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने 2024 में करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिए गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की 4 अहम बातें… 1…
Read More
