देश में अब मौसम का हाल बदलने वाला है। आने वाले दो दिनों में MP-UP समेत देश के 9 राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। यह 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। एजेंसी के मुताबिक इसके बाद भी लगातार दो-तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएंगे। इनके बीच अंतर न होने से उत्तरी हवाएं नहीं चल पाएंगी और ठंडक खत्म हो जाएगी। इसके चलते 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे। सीनियर वेदर एक्सपर्ट डॉ…
Read More
