सोने की तस्करी में पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर एयरपोर्ट के VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठाने का आरोप है। कर्नाटक सरकार ने उनके सौतेले पिता और कर्नाटक के DGP डॉ. के रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। कर्नाटक सरकार ने एडिशनल चीफ सेकेट्री गौरव गुप्ता को एक हफ्ते में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। 3 मार्च को रान्या को बेंगलुरु के केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से लौटते समय गिरफ्तार किया गया था। रान्या अपने बेल्ट में सोना छिपाकर लाई थी। सुरक्षा जांच से बचने के लिए रान्या ने अपने पिता के नाम और पद का फायदा उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने वाले एयरपोर्ट सुविधाओं का इस्तेमाल किया था। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल नजर आ रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा- रान्या एक साल में 27 बाद दुबई गईं। रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए। भाजपा बोली- स्मगलिंग में एक मंत्री का भी नाम
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस रान्या राव को जांच से बचा रही है। वहीं…
Read More
