पंजाब के लुधियाना की मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों से 4 से 5 लोग घायल हुए है। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे गए हैं। CIA समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला दोपहर बाद साढ़े 3 बजे का है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Read More