अहमदाबाद के पालडी इलाके में आविष्कार अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट पर एटीएस और डीआरआई ने सोमवार को छापा मारा। इस दौरान स्टॉक मार्केट संचालक के बंद फ्लैट से 95.5 किलो सोना और 60 लाख रुपए की नकदी जब्त की। दोनों एजेंसियों ने पूर्व सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फ्लैट मेघ शाह और महेंद्र शाह का है। दोनों स्टॉक मार्केट ऑपरेटर हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात एटीएस और डीआरआई की टीम ने अहमदाबाद शहर के पालडी स्थित आविष्कार अपार्टमेंट और पास के एक बंगले पर छापा मारा। गुजरात एटीएस के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार…
Read More