हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक शराब ठेके के बाहर काले रंग की स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने स्टंट दिखाए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर ठेके के सामने गाड़ी को गोल-गोल घुमा रहा था और ड्रिफ्ट मार रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग डर गए। लोगों ने ठेके के अंदर दौड़कर जान बचाई। गाड़ी के सन रूफ से एक युवक भी बाहर निकला था और ड्रिफ्ट मारती स्कॉर्पियो में केन से शराब पी रहा था। इस स्टंटबाजी के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया गया। बाद में उनकी जमानत हो गई। सामने आए वीडियोज में क्या दिख रहा…
Read More