अंडरवर्ल्ड का कुख्यात गैंगस्टर बंटी पांडे, जो पिछले पांच वर्षों से नाथ संप्रदाय के साधु के रूप में जीवन बिता रहा था, अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। साधु का वेशधारण कर अपराध की दुनिया से बचने की कोशिश कर रहा यह गैंगस्टर वापी के उद्योगपति के बेटे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में शामिल था। कभी वह छोटा राजन के लिए काम करता था। अब CID ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे तिहाड़ जेल से ट्रांजिट वारंट पर लाकर हिरासत में लिया गया है। अपराध की दुनिया से बचने के लिए बंटी पांडे ने पांच साल पहले नाथ संप्रदाय की दीक्षा ली थी। वह केवल फल और दूध का सेवन करता था…
Read More