हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास आईटी पार्क बनाने के का विरोध कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच रविवार को खूब हंगामा हुआ। छात्र पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं की वजह से प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के बाल पकड़कर घसीटा और उनकी पिटाई की। कई वीडियोज में पुलिस को छात्रों को घसीटकर वैन में डालती हुई नजर आई। छात्रों ने कहा कि बुलडोजरों को आते देखकर वे मौके पर पहुंचे थे। मामले में तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा- छात्रों को भड़काया जा रहा है। जमीन शहर के आईटी हब के तहत आती है। इसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने भी कहा कि 1974 से जमीन का मालिकाना हक सरकार के पास है। BRS बोली- लड़कियों के कपड़े फाड़े गए
पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में जमीन को समतल करने के लिए दर्जनों बुलडोजर लाए गए थे। इस दौरान पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डंडों से पीटा। लड़कियां रो रही थीं कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए हैं…
Read More
