गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हरदा जिले के 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां और उसके तीन बेटे भी शामिल हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी भी इस हादसे में खो गई। गुरुवार सुबह सभी मृतकों के शवों को हंडिया लाया गया। अंतिम संस्कार नेमावर में नर्मदा नदी के तट पर किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं। गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में हादसा
हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में हुआ। मारे गए सभी मजदूर हरदा और देवास जिले के रहने वाले थे। अब तक 20 शव बरामद हुए हैं। इनमें से 18 की पहचान हो गई है। इनमें 5 से 8 साल तक के बच्चे भी हैं। फैक्ट्री में धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। 8 शव हरदा के…
Read More