कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया के ज्यादातर देशों ने भारत के लिए अपना समर्थन जताया और पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर की है। इसमें सुपर पावर अमेरिका और रूस लेकर भारत के पड़ोसी पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। पढ़िए किस देश ने क्या कहा…
Read More