जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है। 3 सर्विंग डिफेंस ऑफिसर्स भी इस आतंकी हमले का शिकार बने हैं। इनमें IB ऑफिसर मनीष रंजन, नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और एयरफोर्स के कॉर्पोरल टेज हैलियांग शामिल हैं। हैलियांग की दिसंबर में हुई थी शादी 30 साल के कॉर्पोरल टेज हैलियांग की दिसंबर में ही शादी हुई थी। उनके भाई ने बताया उस समय छुट्टी न मिलने के चलते वो अब हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। हैलियांग के पिता टेज टेड अरुणाचल प्रदेश में एक गांव के सरपंच हैं। बेटे की आतंकियों के हाथों मौत की खबर सुनते ही उनके घर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई । हैलियांग के भाई टेज माली इंडियन आर्मी में हैं और वो भी फिलहाल श्रीनगर में ही तैनात हैं। हैलियांग ने ह्यूमैनिटीज से ग्रेजुएशन किया और करीब 7-8 साल पहले इंडियन एयरफोर्स जॉइन की थी। यूरोप का वीजा नहीं मिला इसलिए पहलगाम गए विनय हरियाणा के करनाल के रहने वाले 26 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने 16 अप्रैल को मसूरी में हिमांशी से शादी की थी। इसके बाद 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन दिया। दोनों हनीमून के लिए यूरोप जाने वाले थे। लेकिन उन्हें वहां का वीजा नहीं मिल सका। इस वजह से दोनों 21 अप्रैल को कश्मीर घूमने चले गए। मंगलवार को दोनों कश्मीर की बैरसन घाटी में घूमने के लिए गए हुए थे। एक वीडियो में उनकी पत्नी हमले की आपबीती बताते हुए कहती हैं…
Read More
