तीन साल पहले वर्ष 2022 में पुलिस हिरासत से गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। कुछ समय पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए राजी हुए छह पुलिसकर्मी अब पीछे हट गए हैं। पुलिसकर्मियों ने मोहाली जिला अदालत में अर्जी दाखिल कर अपनी सहमति वापस ले ली है। उनका आरोप है कि उन पर पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद अदालत ने पॉलीग्राफ टेस्ट पर रोक लगा दी है। इसी मामले की आज फिर अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले में पुलिस अधिकारी अदालत में पेश होंगे। साथ ही वे मामले से जुड़ा रिकॉर्ड भी अदालत में पेश करेंगे। इस मामले की जांच पंजाब एवं हरियाणा द्वारा गठित एसआईटी कर रही है। ऐसे में अदालत इस मामले में किसी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। पांचों पुलिसकर्मियों के वकील सुल्तान सिंह संघा ने अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर कहा कि उनके मुवक्किलों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दबाव में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सहमति दी थी। इससे पहले पांच अप्रैल को एसआईटी के समक्ष कोर्ट परिसर में पेश होने का नोटिस दिया गया था। उस समय एडीजीपी रैंक का अधिकारी कोर्ट में मौजूद था। जिसके चलते दबाव में पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए राजी हो गई। उन्होंने बताया कि सहमति दर्ज करने के समय पुलिस कर्मियों की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था। इन कर्मियों ने पहले जताई थी सहमति जानकारी के मुताबिक पहले छह पुलिसकर्मी- मुख्तियार सिंह…
Read More
