चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को खुल गए हैं। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे। इसके बाद 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐतिहासिक मंदिर को 10 हजार किलोग्राम फूलों से सजाया गया है। इसमें 45 तरह के फूल शामिल हैं। ये फूल 8 राज्य और 3 देशों से मंगवाए गए हैं। शृंगार वडोदरा और कोलकाता के कारीगर कर रहे हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद 6 महीनों तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। जून से अगस्त के बीच अगर मौसम सही रहता है…
Read More
