NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (NEET)-UG 2025 आज (रविवार) राजस्थान समेत पूरे देश में हो रहा है। जयपुर में 90 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें करीब 36 हजार 24 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलने वाली परीक्षा में सुबह 11 बजे से ही एंट्री शुरू हो गई थी। डेढ़ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जा रही रही है। पूरे देश में 23 लाख स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें राजस्थान के करीब 2 लाख स्टूडेंट हैं। इससे पहले रविवार सुबह कोटा में NEET देने जा रहे कैंडिडेट्स को फूल बरसाकर रवाना किया गया। शहर के मंदिरों में परीक्षा से पहले काफी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मंदिर पहुंचे और अच्छे परिणाम के लिए प्रार्थना की। दूसरी ओर…
Read More