राजस्थान की लेडी डॉक्टर भावना यादव की हिसार में जलकर मौत के मामले में उनकी मां गायत्री देवी ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। उन्होंने जयपुर पुलिस को शिकायत भी की है। गायत्री ने कहा कि उदेश ने मेरी बेटी को ब्लैकमेल किया, तभी वह बिना बताए दिल्ली से हिसार आई। दैनिक भास्कर से बातचीत में गायत्री देवी ने हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी (HAU) के आरोपी क्लर्क उदेश की पत्नी निक्की और मां मुनेश के लगाए आरोपों के भी जवाब दिए। गायत्री ने 35 लाख मांगने के सवाल पर भी कहा कि पैसे तो लड़का पक्ष को दिए जाते हैं। उन्होंने निक्की और भावना की कथित चैटिंग को भी नकारते हुए कहा कि कोई भी किसी के नाम से नंबर फीड करके ऐसे कर सकता है। इस दौरान गायत्री ने भावना को हिसार से जयपुर अस्पताल ले जाने की वजह भी बताई। भावना की मां गायत्री की 5 अहम बातें…
Read More
