भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार-बुधवार देर रात 1:44 बजे प्रेस रिलीज जारी की और बताया कि पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है। अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। देश के इतिहास में पहली बार सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स और आर्मी से एक मुस्लिम और एक हिंदू महिला अफसर मौजूद रहीं। आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमनें पाकिस्तानी सेना और आम लोगों को निशाना नहीं बनाया। ऑपरेशन सिंदूर देर रात 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक चलाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Read More
