भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमला किया, जिसमें रनवे, हैंगर और इमारतों को नुकसान पहुंचा। इनमें सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं। अब एयरस्ट्राइक से एयरबेस पर हुए नुकसान की हाई क्वालिटी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। एयर मार्शल एके भारती ने 12 मई को बताया था कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुनिंदा मिलिट्री टारगेट को निशाना बनाया था। एयरबेस पर हुए नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरें… ये एयरबेस इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। भारत ने जैकोबाबाद एयरबेस के हैंगर को निशाना बनाया। हैंगर वो जगह होती है जहां एयरक्राफ्ट की मरम्मत और रखरखाव होता है। 11 मई की इस तस्वीर में दिखता है कि हैंगर को नुकसान पहुंचा और उसके पास मलबा पड़ा है। 30 अप्रैल की पुरानी तस्वीर में स्ट्रक्चर ठीक-ठाक दिख रहा था। ये पाकिस्तान का नया एयरबेस है जो 2017 में चालू हुआ था। भारत ने स्ट्राइक के दौरान भोलारी एयरबेस के हैंगर पर हमला किया…
Read More