अहमदाबाद में सोमवार की रात एक पालतू कुत्ते ने 4 महीने की बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कुत्ते के हमले में बच्ची की मौसी भी घायल हो गई है। पट्टा छूटते ही बच्ची और उसकी बुआ पर टूट पड़ा
हाथीजन सर्किल पर स्थित राधे रेसीडेंसी में रहने वाले प्रतीक डाभी की 4 महीने की बेटी ऋषिका को उनकी बहन गोद में लेकर बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला रोटविलर नस्ल के कु्त्ते को घुमाने निकली थी। महिला फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके हाथ से कुत्ते का पट्टा छूट गया। पट्टा छूटते ही कुत्ता ऋषिका और उसकी बुआ पर टूट पड़ा। हमले के दौरान बच्ची बुआ की गोद से जमीन पर गिर जाती है और कुत्ता उस पर बुरी तरह हमला कर देता है। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया…
Read More