तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हिमालयन एप्पल ग्रोअर्स सोसायटी (HAGS) का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आज केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिला। इन्होंने तुर्की से तेजी से बढ़ते सेब आयात पर चिंता व्यक्त की और इस पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। सोसायटी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा और बताया कि सस्ते और सब्सिडी वाले आयात के कारण देश के बागवानों को घाटा हो रहा है। इससे देश के बागवान लागत मूल्य भी नहीं निकाल पा रहे। प्रदेश के बागवानों ने यह भी बताया कि तुर्की एक ऐसा देश है जो भारत में आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान को सैन्य सहायता और रक्षा उपकरण प्रदान करता है। ऐसे देश से आयात न केवल देश की आर्थिकी के लिए नुकसानदायक है…
Read More
