रीवा के मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने दावा किया कि भारत ने यूनाइटेड नेशन के आदेश के चलते सीजफायर किया है। विधायक तिरंगा यात्रा के बाद मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। बता दें, भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन बॉर्डर पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने के लिए 10 मई को एक समझौते पर पहुंचे थे। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीमा पर फायर की गुजारिश की थी। जिसके बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से सीजफायर पर मुहर लगाई गई थी। पूरे मामले को लेकर भाजपा की तरफ से दावा किया गया था कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र या फिर अन्य दूसरे देश के दबाव में आकर इस तरह का निर्णय नहीं किया है। बल्कि भारत ने यह निर्णय खुद किया है। अपनी ही सरकार पर खड़े कर दिए सवाल
अब अपने इस बयान से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपनी ही सरकार और पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसमें यह कहा गया था कि भारत ट्रंप और अमेरिका के दबाव के चलते कोई निर्णय नहीं कर रहा है। बल्कि भारत पूरी तरह से स्वतंत्र होकर आतंकवाद का जवाब दे रहा है। नरेंद्र प्रजापति के बयान के 3 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने बयान में यह कह चुके हैं कि भारत किसी के दबाव में फैसला नहीं करता। भारत जवाब देना जानता है। इंदिरा होना आसान नहीं है : कांग्रेस
भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने कहा कि जिस तरह से भाजपा विधायक ने बयान दिया है…
Read More
