केरल तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक लाइबेरियाई कंटेनर जहाज असंतुलित होकर झुक गया, जिससे उसके कुछ कंटेनर समुद्र में गिर गए। जहाज में 24 लोग सवार थे, जिनमें से 21 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी बचे 3 लोगों के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। ICG ने X पर एक पोस्ट में बताया कि लाइबेरिया का जहाज MSC एल्सा 3 समुद्री ईंधन ले जाते समय बैलेंस खो बैठा। इससे ईंधन समुद्र में फैलने की संभावना बढ़ गई। कोस्ट गार्ड्स ने पुष्टि की है कि जहाज पर मरीन गैस ऑयल (एमजीओ) और वैरी लो सल्फर फ्यूल ऑइल (वीएलएसएफओ) था। एल्सा 3 – शुक्रवार को विझिनजाम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। 24 मई को दोपहर करीब 1.25 बजे केरल तट से 38 समुद्री मील की दूरी पर करीब 26° तक झुकने की खबर दी गई। कैप्टन समेत 3 लोग अब भी जहाज पर ही हैं। जहाज के 24 सदस्यों वाले क्रू में एक रूसी…
Read More
