चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई। वे किराए के विला में फंदे से लटके मिले। हरीश के पिता ने उनकी मौत को सुसाइड बताते हुए साइबरबुलिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेमुरिया Inc के CEO जेसन सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद वे नए अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहे थे। हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे ‘फाइनेंस विद हरिश’ नाम से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाते थे। हरीश चेन्नई स्थित किराए के विला में फंदे से लटके मिले। CEO बोले- साइबरबुलिंग नहीं की सैमुअल ने X पर पोस्ट कर हरीश की मौत पर दुख जताया और साइबरबुलिंग के आरोपों से इनकार किया। उ न्होंने दावा किया कि उन्होंने हरीश की सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार (RIA) के रूप में मान्यता और लाइसेंस संबंधी दावों पर सवाल उठाए थे। सैमुअल के मुताबिक…
Read More