हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सुक्खू सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा और पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला संजीव गांधी पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन अफसरों को सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। DGP अतुल वर्मा को हटाने के बाद सरकार ने अशोक तिवारी को DGP का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। SP सोलन गौरव सिंह को SP शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। वहीं ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस लेकर ACS केके पंत को होम और राजस्व महकमे का जिम्मा दिया गया है। जल शक्ति विभाग संदीप कदम और ट्राइबल डेवलपमेंट राखिल काहलों को दिया गया। सीएम ने पौने 3 घंटे ली मीटिंग यह फैसला मंगलवार शाम को सचिवालय में सीएम सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में पौने तीन घंटे चली मीटिंग में लिया गया। इसमें मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना…
Read More
