यूपी के सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पायलट ने यमुना नदी किनारे जोधेबांस गांव के बाहर मैदान में लैंडिंग कराई। कुछ देर में सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। आधे घंटे बाद सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट से मदद के लिए दूसरा हेलिकॉप्टर आया। करीब एक घंटे की मरम्मत के बाद तकनीकी खामी को दूर किया फिर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। आसपास के गांवों से लोग हेलिकॉप्टर देखने पहुंचे थे। अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान है…
Read More
