अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मध्यप्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंदौर की बहू हरप्रीत होरा है। वह अपने पति के पास लंदन जा रही थी। दूसरा ग्वालियर का एमबीबीएस स्टूडेंट आर्यन राजपूत है। वह मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी हॉस्टल की छत पर विमान क्रैश हुआ है। हादसे के बाद दैनिक भास्कर की टीम इंदौर में हरप्रीत और ग्वालियर में आर्यन के गांव पहुंची। पढ़िए यह रिपोर्ट…
Read More