शादी के बाद ससुराल आई सोनम अधिकतर समय अपने कमरे में ही रहती थी। पहले दो दिन तो उसके रूम में ही एक थाली में राजा और सोनम के लिए खाना भेजा। दोनों ने एक थाली में ही खाया भी। एक दिन उसने राजा को खाना भी परोसा। उसके लिए कॉफी भी बनाई। वह अक्सर मोबाइल में कुछ न कुछ करती रहती थी। यह कहना है इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा की मां उमा रघुवंशी का। सोमवार को इंदौर में राजा की तेरहवीं की गई। इस बीच दैनिक भास्कर ने राजा की मां उमा और भाभी वर्षा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद चार दिन तक सोनम ससुराल में रही। 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम ने सात फेरे लिए। 12 मई को राजा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया। घर पर रस्में अदा की गई। इसके बाद 15 मई की दोपहर तक सोनम ससुराल में रुकी थी। फिर 20 मई को राजा और सोनम हनीमून पर जाने के लिए इंदौर से रवाना हो गए। इन चार दिनों तक सोनम ने ससुराल में क्या कुछ किया…
Read More
