प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिन की यात्रा पर क्रोएशिया पहुंचेंगे। क्रोएशिया PM की 3 देशों की 5 दिन की यात्रा का आखिरी पड़ाव है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी। इस दौरान PM मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संघ के देशों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पीएम मोदी की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत यूरोप के साथ अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाना चाहता है। रविवार को शुरू हुए PM के दौरे के पहले दिन वह साइप्रस के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। PM सोमवार को यहां से G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए। जहां उन्होंने मंगलवार को सम्मेलन में हिस्सा लिया। क्रोएशिया 1991 में बगावत कर अलग हुआ था क्रोएशिया ने 25 जून 1991 को आधिकारिक रूप से युगोस्लाविया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इससे पहले…
Read More