एयर कंडीशनर (AC) का टेम्परेचर 20 से 28 डिग्री के बीच ही सेट करने का नियम अभी लागू नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया क्लाइमेट समिट में यह जानकारी दी। भूपेंद्र यादव ने कहा- सरकार AC टेम्परेचर निर्धारित करने का नियम फिलहाल नहीं लाएगी। यह बदलाव धीरे-धीरे और समय के साथ किया जाएगा। 2050 के बाद ही यह संभव हो सकता है। इससे पहले 11 जून को पावर मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर ने कहा था- जल्द ही AC को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस की तय सीमा में ही चलाना अनिवार्य किया जाएगा। खट्टर बोले थे- AC टेम्परेचर सेट करने से बिजली डिमांड कम होगी
मनोहर लाल खट्टर ने कहा था- AC बनाने वाली कंपनियों के लिए नया नियम कूलिंग को और बेहतर बनाएगा। इससे गर्मियां बढ़ने पर बिजली की डिमांड और बिलों में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिलेगी। जैसे ही नए नियम लागू होंगे…
Read More
