हरियाणा के गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती अपने PG में पंखे पर फंदे से लटकी मिली। वह 2 अन्य युवतियों के साथ रहती थी। इनमें एक डॉक्टर है जबकि दूसरी निजी कंपनी में काम करती है। निजी कंपनी वाली रूम पार्टनर ने ही परिवार को फोन कर सुसाइड के बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव उतारा। हालांकि सुसाइड के बारे में बताने वाली रूम पार्टनर लड़की वहां नहीं मिली। परिजनों ने रूम पार्टनर्स पर युवती की मौत में शामिल होने का शक जताया है। पिता का कहना है कि फंदे पर लटके बेटी के पैर जमीन पर टच हो रहे थे…
Read More