मुंबई के एक स्कूल की महिला टीचर को 16 साल के स्टूडेंट का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी। लेकिन नाबालिग को मुंबई के आलीशान होटलों में ले गई, जहां उसने छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया। FIR के मुताबिक टीचर अक्सर लड़के को शराब पिलाकर उसका शोषण करती थी। जब नाबालिग स्टूडेंट को यह सब ठीक नहीं लगा तो टीचर ने उसे एंटी-एंजाइटी दवाएं भी दीं। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह हिरासत में ली गई महिला टीचर नाबालिग के प्रति इतनी आसक्त थी कि उसने इस साल स्कूल से निकलने के बाद भी उससे संपर्क करने की कोशिश की। फिलहाल मुंबई पुलिस ने महिला टीचर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम…
Read More
