जयपुर में ज्वेलर्स एसोसिएशन शो (JAS) में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लिए तैयार किया गया पटियाला नेकलेस चर्चा में है। दिलजीत ने इसे न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2025 शो के दौरान पहना था। इस नेकलेस को ज्वेलर ने नॉट फॉर सेल कर दिया है। जयपुर के गोलछा ज्वेलर्स ने न्यूयॉर्क में आयोजित शो के लिए इसे तैयार किया था। यह सेट पटियाला के राजा भूपेंद्र सिंह के ज्वेलरी डिजाइन से इंस्पायर्ड है। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित 3 दिवसीय शो का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा व्यापारी शामिल हो रहे हैं। जयपुर के बड़े ज्वेलर्स अपने एंटीक और खास कारीगरी से तैयार ज्वेलरी को शोकेस कर रहे हैं। शो में कई ऐसी ज्वेलरी को भी शो केस किया जा रहा है…
Read More