कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर राज्य में CM बदले जाने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि स्टेट में इस पोस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, क्योंकि वे अभी भी कुर्सी पर बैठे हैं। सिद्धारमैया ने दावा किया है कि वे मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सिद्धारमैया को पद से हटाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से कर्नाटक में विधायकों के एक दल ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने कहा था। जिसके बाद साल के आखिर तक शिवकुमार के कार्यभार संभालने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। सिद्धारमैया आज दिल्ली में हैं…
Read More
