चेन्नई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6011 में शनिवार शाम 6.20 पर मेडिकल इमरजेंसी का मामला आया। प्लेन में सवार 75 साल के वृद्ध का अचानक से ग्लूकोज लेवल डाउन (हाइपोग्लाइसीमिया) हो गया। इसके कारण वृद्ध बेहोश हो गए और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। घटना के कारण प्लेन में हलचल मच गई। केबिन क्रू ने तत्काल वृद्ध को ऑक्सीजन दी। क्रू ने फ्लाइट में किसी डॉक्टर के होने की अनाउंसमेंट की। घटना का पता चलते ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर मेजर मुकुंदन मदद के लिए आगे आगे। वे छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। मुकुंदन ने वृद्ध की जांच की। ऑक्सीजन लेवल मेंटेन किया। वृद्ध को चीनी और ओआरएस दिया गया…
Read More
