छतरपुर में एक व्यक्ति उफनती नदी के बीच टापू पर फंस गया। जिसके बाद ड्रोन की मदद से उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। ये घटना जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के हंसपुरा गांव की है। मलखान पटेल नाम का शख्स शुक्रवार को अपनी बकरियां लेकर खेत पर गया था। वह वहीं पर आराम कर रहा था। तभी उसने देखा कि उर्मिल नदी उफान पर आ गई हैं और वह चारों ओर से पानी से घिर गया है। जिसके बाद उसने मोबाइल से रात में ही पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह टीम पहुंची और ड्रोन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ घंटे की मेहनत के बाद टीम ने मलखान को उसके मवेशियों के साथ बाहर निकाला। ड्रोन से फंसे शख्स तक पहुंचाई रस्सी…
Read More