संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता। रविवार को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसके संकेत दे दिए है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश के मुखिया होने के नाते पीएम को जवाब देना नैतिक जिम्मेदारी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प के ऑपरेशन सिंदूर पर किए दावों पर भी उचित जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें…
Read More
