पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को गुरुवार को अचानक चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है। PGI सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कटारिया चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस में फिसल गए थे। जिस वजह से उनको चोट लगी है। हालांकि गवर्नर हाउस की तरफ से इस बारे में औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। PGI में सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पीजीआई प्रशासन ने कहा कि गवर्नर हल्का सा फिसल गए थे। जिसके बाद ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर रोहित मनोज ने जांच की। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। अभी वह डॉक्टर की देखरेख में हैं। वे जल्दी ही अपना रूटीन काम शुरू कर सकेंगे। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो…
Read More
