मुंबई की लोकल ट्रेन नेटवर्क पर साल 2024 में 2,282 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें ट्रैक पार करने, खंभे से टकराने, चलती ट्रेन से गिरने और प्लेटफॉर्म गैप में फंसने जैसी घटनाओं की वजह से हुईं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में दी। यह आंकड़े कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के पूछे गए सवाल के जवाब में दिए गए। शशिकांत ने भीड़भाड़ और सुरक्षा के मुद्दे उठाए थे। रेल मंत्री ने कहा;- कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। ऐसे मामलों में जीआरपी (रेलवे पुलिस) और जिले की पुलिस काम करती हैं…
Read More
