सतना के चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में 24 साल की युवती ने खुद को गोली मार ली। युवती कुमारी सुमन निषाद चतुर्वेदी के घर में काम करती थी। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सुमन ने तीसरी मंजिल के बाथरूम में पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से अपने दाहिने कान के ऊपर कनपटी में गोली मारी। चित्रकूट थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नयागांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। नीलांशु चतुर्वेदी का बेड रूम सील कर दिया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सुमन ने यह कदम क्यों उठाया…
Read More