पंजाब के पठानकोट जिले के लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह और गुरदासपुर जिले में दीनानगर के गांव शमशेरपुर के नायक दलजीत सिंह लद्दाख की दुर्गम वादियों में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। बुधवार सुबह लद्दाख में सेना का काफिले अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में वाहन में बैठे तीन अन्य जवान घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पठानकोट और गांव शमशेरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। सेना के अधिकारियों ने परिवार को जानकारी दी कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ जब सेना का काफिला दुर्बुक से चोंगताश की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन KM 74 के पास पहुंचा…
Read More
