जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सलुख इख्तर नाला इलाके की है। SDM राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। तभी लैंडस्लाइड हुई और एक बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी पर आ गिरा। इससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लद्दाख में सेना की गाड़ी पर पत्थर गिरा…
Read More
