इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का वीडियो वायरल है। इसमें एक यात्री साथी यात्री को थप्पड़ मारता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्य को पैनिक अटैक आया था, उसने शोर मचाया। इससे गुस्साए साथी यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मुस्लिम शख्स को पैनिक आया हुआ है। वो गैलरी में खड़ा है। उसके आस-पास कुछ एयर होस्टेस भी मौजूद हैं जो उसे असिस्ट कर रही हैं। अचानक से सीट पर बैठ यात्री ने मुस्लिम शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ के कारण मुस्लिम शख्स और पैनिक हो जाता है। वो जोरों से रोने लगता है। एयर होस्टेस भी घबरा जाता है और सीट पर बैठे यात्री से कहता है आपने ऐसा क्यों किया…
Read More
