दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने पैसे देकर अपने पति की हत्या करवा दी और लाश को नाले में डलवा दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के अलीपुर निवासी 34 साल की सोनिया और सोनीपत निवासी उसके 28 साल के प्रेमी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी विजय फरार है। विजय रिश्ते में सोनिया का देवर है और उसने ही 50 हजार रुपए की सुपारी लेकर प्रीतम की हत्या की थी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला सोनिया ने पति की हत्या के लिए अपनी बहन के देवर विजय को 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। हत्या के बाद विजय ने सोनिया को इंस्टाग्राम पर प्रीतम के शव का वीडियो और फोटो भेजकर रुपए मांगे। इसके बाद सोनिया ने पति का ऑटो बेचकर बाकी की रकम उसे चुकाई थी। हिस्ट्रीशीटर था प्रीतम
क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया- प्रीतम प्रकाश (42) अलीपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे। अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया था। सोनिया जब 15 साल की थी जब उसे प्रीतम से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं…
Read More
