बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज के करीब रविवार देर रात हुए एक हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। 4 घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कांवड़िए अभिषेक ने बताया कि वे 9 लोग पिकअप से गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे। वहां से जल भरकर जेठौर नाथ मंदिर में पूजा करने वाले थे। शाहकुंड-सुल्तानगंज सड़क पर बेलथू के महतो स्थान के पास ऑटो रिक्शा को ओवरटेक करते समय पिकअप में करंट फैल गया। बचने के लिए वे 30 फीट नीचे पानी में कूद गए। ऊपर से उनके ऊपर गाड़ी गिर गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे । हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…
Read More