यूपी में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ आ गई है। लखनऊ, अयोध्या और अंबेडकरनगर में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान, राज्य में बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी एक लाख से अधिक घरों में घुस गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब चुके हैं। प्रयागराज में सड़कों पर नावें चल रही हैं। हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य में 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद से जुलाई तक…
Read More
